धोखाधड़ी कर विड्रॉल फार्म पर फर्जी हस्ताक्षर करके 177000 की राशि निकालने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार - Shivpuri

शिवपुरी - शिवपुरी जिले के पिछोर पुलिस द्वारा वर्ष 2021 मे फरियादी के खाते से विड्रॉल फार्म पर फर्जी हस्ताक्षर करके 177000 की राशि निकाल धोखाधड़ी करने के अपराध क्रमांक 95/2021 मे कार्यवाही करते हुये फरार चल रहे आरोपी बलवीर लोधी को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 13.02.21 को फरियादी नाथूराम पुत्र भगवानदास लोधी निवासी भरतपुर ने थाना पिछोर पर रिपोर्ट किया कि आरोपी बलवीर लोधी पुत्र बालकिशन लोधी निवासी मानिकपुर बडेरा ने फरियादी को बिना बताये फरियादी के खाते से बैक अधिकारकियो से मिलकर विड्रॉल फार्म पर फर्जी हस्ताक्षर करके 177000 की राशि निकाल ली है, रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध क्र. 95/21 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी ताहि. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में लम्बित अपराधों का शीघ्र निराकरण करने का आदेश दिया गया जिसमे फरियादी के हस्ताक्षर मिलान हेतु क्यूटी शाखा भोपाल से रिपोर्ट मंगाई गयी जिसमे फर्जी हस्ताक्षर होना पाये जाने से आज दिनांक 21.04.26 को आरोपी बलवीर लोधी पुत्र बालकिशन लोधी निवासी मानिकपुर बडेरा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।

भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उनि बीएल दोहरे, सउनि जहान सिह, सउनि परमाल सिह, आर 1039 भूपेन्द्र सिह, आर 362 जीतेन्द्र गुर्जर, आर 724 दीपेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म