Badarwas - बदरवास के पास फोरलाईन पर बस से ट्रक की टक्‍कर में 12 यात्री घायल, 4 की हालत गम्‍भीर



बदरवास - शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे NH-46 पर अटलपुर और बरखेड़ा गांव के बीच गुरुवार को एक यात्री बस और ट्रक की आमने - सामने की टक्कर हो गई जिससे हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गुना से खनियाधाना की ओरपीतांबरा बस ट्रेवल्स की बस (क्रमांक MP33P0696)  जा रही थी तभी अटलपुर-बरखेड़ा के पास फोरलेन NH-46 पर यह बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

बताया गया है कि दुर्घटना स्थल पर हाइवे पर रखरखाव का काम चल रहा था इस कारण सड़क की केवल एक लेन ही यातायात के लिए खुली थी जिससे दोनों दिशाओं का ट्रैफिक एक ही पट्टी से गुजर रहा था इसी वजह से बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।



बस और ट्रक की टक्‍कर में 12 यात्री हुए घायल 

उक्‍त घटना के शिकार 12 यात्री घायल हुए हैं घायलों में प्रसन बाई यादव, शिवम, रामवीर यादव, राजकुमार पटेल, अंकित सेन, संजय अहिरवार, ममता अहिरवार, रामसेवक शिवहरे, अजीत जाटव, उन्नत सिंह आदिवासी, निखिल सिकरवार और अंकुर सिकरवार शामिल हैं घायलों में अंकित सेन, संजय अहिरवार, अजीत जाटव और उन्नत सिंह आदिवासी की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिन्‍हे बदरवास स्वास्थ्य केंद्र से शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया और जहां उनका उपचार जारी होना बताया गया है।

सूचना मिलते ही बदरवास पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया उक्‍त घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया  और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म