Shivpuri - जिले में पोषण पखवाड़े का हुआ शुभारंभ, आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचे कलेक्टर



शिवपुरी - पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़े का शुभारंभ जिले में भी किया गया जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी इस शुभारंभ के अवसर पर कोलारस एवं पिछोर के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी भी पहुंचे। 


पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विजय राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास धीरेन्द्र जादौन, डीपीसी  दफेदार सिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र पडोरा में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया इसके पश्चात आंगनवाड़ी केन्द्र धर्मपुरा का निरीक्षण कर पोषण पखवाड़े के संबंध में जानकारी ली तथा केन्द्र की छत की मरम्मत कराने एवं शौचालय में जल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही परिसर में पौधरोपण कराने के लिए भी निर्देशित किया भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित स्व-सहायता समूहों के विरुद्ध निरस्तीकरण की कार्यवाही के निर्देश दिए गए।


आंगनवाड़ी केन्द्र वेरघाट में आयोजित पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कलेक्टर ने बच्चों को पोषक आहार उपलब्ध कराने, 6 वर्ष तक के सभी बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रों से जोड़ने तथा नियमित रूप से उनका वजन लेने के निर्देश दिए ग्राम वीरा में आधार शिविर आयोजित करने तथा परिसर में हरी सब्जियों एवं सहजन के पौधों का रोपण करने के निर्देश भी दिए गए।


विकासखण्ड पिछोर अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र खोड़ के निरीक्षण के दौरान एक बालिका का वजन कम पाए जाने पर आवश्यक पोषण प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साथ ही एक महिला को स्व-सहायता समूह के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने एवं उसे गरीबी रेखा सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए।


ग्राम दरगवां के आंगनवाड़ी केन्द्र में कलेक्टर ने बच्चों के पोषण, अभिभावकों की जागरूकता तथा प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए उन्होंने केन्द्र में वर्णमाला, गिनती एवं पहाड़े लिखवाने जैसी गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के लिए कहा। 


कलेक्टर चौधरी ने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं एवं उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म