शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा आज सुबह शासकीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण के लिए निकले उन्होंने माध्यमिक विद्यालय सिंहनिवास और शासकीय माध्यमिक विद्यालय ख़ौरघार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ख़ौरघार के शासकीय स्कूल पर ताला लगा मिला जबकि सिंहनिवास स्थित माध्यमिक विद्यालय में 5 शिक्षक अनुपस्थित थे इस पर नाराजगी व्यक्त की है।
जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा जब स्कूलों के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे और स्कूलों में अव्यवस्था देखी तब उन्होंने नाराजगी व्यक्ति की और उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थित के सख्त निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा है कि विद्यालय खुलने का समय सुबह 7:30 बजे का है जबकि औचक निरीक्षण के दौरान सुबह 8 बजे भी विद्यालय में अनुशासनहीनता की स्थिति मिली। इस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है।
*समस्त एसडीएम को सतत निरीक्षण के निर्देश*
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने समस्त एसडीएम को उनके क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के सतत निरीक्षण के निर्देश दिए हैं निर्देश जारी करते हुए उन्होंने समस्त एसडीएम और तहसीलदार को स्कूलों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं स्कूलों में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी करें।
कलेक्टर के निर्देशानुसार माध्यमिक विद्यालय से सही सड़क प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती, प्रा.वि. दर्राेनी, प्रा.वि. निवोदा, प्रा.वि. बम्हारी (करैरा) एकीकृत मा.वि. भौराना में शा.उ.मा.वि.करैरा, प्रा.वि. सोनीपुरा, मा.वि. पिछोर में प्रा.वि.श्योपुरा (करैरा), मा.वि.सेमरी (पिछोर) में निरीक्षण किया।
Tags
shivpuri