सेन समाज के 31वें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में 12 नव दाम्पत्य जोड़ें बंधे परिणय सूत्र में - Shivpuri

शिवपुरी - सेन समाज द्वारा 31वें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन लुधावली स्थित 72 बीड़ी वालों के गोदाम पर बड़े धूमधाम और उत्साह उल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसमें 12 नव दाम्पत्य जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे। जिन्हें आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में सेन समाज के समाज बन्धुजन मौजूद रहे। सेन समाज द्वारा सम्मेलन का शुभारंभ सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। 

इसके बाद बड़ी धूमधाम से सभी जोड़ों की बारात रवाना हुई बारात पहुंचने पर टेंटों में तोरण व वरमाला की रस्म हुई इसके बाद जोड़ों का पारिग्रहण संस्कार कराया गया।

जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी रिंकू सैन ने बताया कि सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज, त्रिलोकचंद अग्रवाल (बल्लू भैया) व विशिष्ट अतिथि सेन समाज विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. डी. एस. राजौरिया, प्रदेश अध्यक्ष रामरतन सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण नानक सेन, प्रदेश युवा सचिव शिवनारायण सेन, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष माखन दाऊ, प्रदेश सचिव रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष मनीष सेन संभागीय सचिव मदन सेन उपस्थित रहे तो सम्मेलन की अध्यक्षता बी. के. सेन बीलारा वाले ने की और मंच संचालन दीपक सेन द्वारा किया गया। 

सम्माननीय अतिथि एवं पदाधिकारी जनों के द्वारा प्रत्येक वर - वधू के पास जाकर आशीर्वाद प्रदान उपहार भेंट किए आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओ मे लगे समस्त सेन समाज एवं विवाह समिति के कार्यकर्ता धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया जिन्होंने पूर्ण तत्परता व निष्ठा से इस पावन पुनीत कार्य को सफल बनाया हम आभारी है समस्त वर वधु व परिवार जनों के जिन्होंने समाज को दिशा देने के लिए खोखले दिखावे व आडंबर को दरकिनार करते हुए सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन मे शरीक होकर एक दूजे का हाथ थामा।

इस अवसर पर सेन समाज विकास संगठन जिलाध्यक्ष धनीराम सेन धन्नू, सम्मेलन सदस्य सुरेश सेन, मातादीन सेन, विनोद सेन रातौर, रमेश सेन ठर्रा वाले, सरवन सेन, शिवदयाल सेन, केशव सेन,राजू सेन टेशन वाले, राजू सेन, भागवनलाल सेन, रिंकू सेन छावनी, ब्रम्हानंद सेन, ललित श्रीवास, दिल्लन सेन, राकेश सेन, नरेंद्र सेन, अशोक सेन , लालचंद सेन , दौलतराम सेन, गोविन्द सेन, महेन्द्र सेन, सत्यप्रकाश सेन, सोनू सेन, हाकिम सेन, संतोष सेन, रामनिवास सेन, गौरव सेन, नीरज सेन, महेंद्र सेन अशोक मंगल सेन प्रदीप सेन अवधेश सेन धर्मेंद्र सेन महेंद्र सेन तरुण सेन भरत सेन, नयन सेन गणेश सेन एवं सेन समाज मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म