शिवपुरी - भीषण गर्मी अपने चरम पर है ऐसे में जहां हम अपने लिए ठंडा पानी और छांव का इंतजाम कर लेते हैं वहीं बेजुबान पशु-पक्षी प्यास से बेहाल हो जाते हैं।
जानकारी देते हुए पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने कहा कि हमारी एक छोटी सी पहल उनके लिए जीवनदान बन सकती है अपने घर, दुकान या आसपास किसी सुरक्षित जगह पर पानी से भरा एक बर्तन जरूर रखें, ताकि कोई भी प्यासा जीव आसानी से अपनी प्यास बुझा सके।
यदि संभव हो तो स्थायी रूप से एक पक्की पानी की टंकी या कुंड बनवाएं, जिससे पूरे मौसम में लगातार पानी उपलब्ध रह सके यह एक बार का प्रयास कई सालों तक सेवा का माध्यम बन सकता है।
मैंने भी अपने स्तर पर यह प्रयास किया है। आप सभी से आग्रह है कि इस नेक काम में अपना योगदान दें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
आइए, इस गर्मी में इंसानियत के साथ-साथ जीवों के प्रति दया और करुणा भी दिखाएं।
Tags
Shivpuri