कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस में हर वर्ष की माहिती इस वर्ष भी धूमधाम के साथ नगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ से श्री हनुमान जी की जयंती मनाई गई कोलारस नगर में शोभा यात्रा का मानीपुरा, न्यू बस स्टेंड के सामने, जगतपुर चौराहे, भाजपा नेता विपिन खैमरिया के निवास के सामने,एप्रोच रोड सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
श्री बड़े महाराज जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है श्री हनुमान जयंती इसी अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा भव्य शोभा यात्रा नगर के रामलीला मैदान से प्रारंभ कर प्रमुख मार्गों से होते हुए एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई यह यात्रा रामलीला मैदान स्थित हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर जगतपुर, एवी रोड़, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एप्रोच रोड स्थित श्री धर्मशाला हनुमान मंदिर पर समाप्त हुईसमापन के उपरांत सभी भक्तों को समिति द्वारा हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण किया गया।
शोभा यात्रा पूर्व ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर को शानदार तरीके से सजाया गया जगह-जगह भगवा रंग झंडे लगाए गए साथ ही शोभा यात्रा में कोलारस विधायक महेन्द्र यादव के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
Tags
Kolaras


