बारात से घर लौट रहे बाइक सवार चचेरे भाई हुये सडक दुर्घटना के शिकार, एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, एक गम्‍भीर घालय - Badarwas



रिपोर्ट रोहित बैरागी - मध्‍यप्रदेश में शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के पुलिस थाना बदरवास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाईवे एनएच-46 स्थित ग्राम बूढ़ाडोंगर पर गुरुवार रात करीब 1:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्‍कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले फोरलेन हाईवे पर ग्राम बूढाडोंगर के पास गुरूवार की रात्र में किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा बाइक को टक्कर मार दी सडक हादसे में बाइक सवार बदरवास क्षेत्र के ग्राम सेसई खुर्द निवासी कल्ला कुशवाहा उम्र करीब 27 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथ जोकि बाइक पर एक साथ बैठे थे मोनू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसको सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं एम्‍बुलेंस की मदद से उपचार हेतु जिल मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है परिजनों के अनुसार दोनों चचेरे भाई थे और एक साथ ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह  से अपने घर लौट रहे थे तभी रास्‍ते में सडक दुर्घटना का शिकार हो गये।

बताया गया है कि दोनो ही चचेरे भाई घर गांव से लुकवासा में एक शादी समारोह यानि बारात में शामिल होने बाइक से आये हुये थे और रात्रि में बारात के बाद घर लौट रहे थे लौटते समय दोनो भाईयों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरे का अभी उपचार जारी हैै।

बदरवास पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और मृृृतक के शव को कब्‍जे में लिया और गम्‍भीर घायल को समय से उपचार हेतु अस्‍पताल में भर्ती कराया गया बाद में शव को परिजनों को सौप दिया गया उक्‍त सडक दुर्घटना में अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांंच प्रारम्‍भ कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म