कोलारस का गौरव बढ़ाने वाली कु. कुमुद गोयल को पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शिवहरे ने घर जाकर ही बधाई
कोलारस - कोलारस नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी महेश कुमार गोयल की सुपुत्री कु. कुमुद गोयल ने SSC CGL 2025-26 परीक्षा में ऑल इंडिया 531वीं रैंक प्राप्त कर कोलारस सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
कु. कुमुद गोयल का चयन GST इंस्पेक्टर के पद पर होने के उपरांत आज उनके निज निवास पहुंचकर शाॅल-श्रीफल भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कु. कुमुद की यह उपलब्धि क्षेत्र की हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है। कठिन परिश्रम और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है, यह उन्होंने सिद्ध कर दिया तथा कोलारस का नाम भारत वर्ष में रौशन किया है।
हम सभी माता रानी से कु.गोयल के उज्ज्वल भविष्य, यशस्वी जीवन एवं निरंतर प्रगति की कामना करते है।
बधाई देने वालों में कोलारस विधायक महेन्द्र यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह जी, मंडल उपाध्यक्ष देशपाल सिंह राजावत, मंडल महामंत्री दीपक जैन आदि सहित अनेक लोगो ने बधाइयां दी है।
