सिंधिया जी आते रहा करो कम से कम रोड़ के गड्डे भरने से मुख्य मार्ग चलने लायक तो हो जायेगा - Kolaras

डेमो


कोलारस - कोलारस शासकीय आंकड़ों में परगना यानि की विधानसभा मुख्यालय है किन्तु धरातल पर आकर देखा जाये तो मूल भूत समस्याओं में आज भी कोलारस के लोग जूझ रहे है हालत यह है कि गुना से शिवपुरी को जोड़ने वाला कोलारस का पुराना हाईवे जोकि कोलारस नगर में करीब 5 किमी क्षेत्र से होकर निकला था जहां कोलारस में बाइपास बनने के बाद कोलारस नगर के मार्ग की हालत यह हो चुकी है कि यदि किसी ट्रेक्टर ट्रॉली में प्रेंग्नेंट महिला स्वास्थ्य केन्द्र के लिये आ जाये तो स्वास्थ्य केन्द्र से पूर्व ही महिला की डिलेवरी हो जायेगी मुख्य रूप से कोलारस के मानीपुरा में पुराने हाईवे की हालत इतनी खराब है कि यदि स्पीड में छोटी कार निकल जाये तो कोलारस पार करना सम्भव नहीं है कोलारस नगर में रोड़ की गम्भीर हालत के चलते इंदौर से ग्वालियर जाने वाली रात्रि कालीन बसे सवारियों को रोड़ की हालत खराब होने के कारण बाइपास पर ही उतार देती है जिसके चलते यात्रियों को विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के साथ रात्रि के समय घर पर पहुंचने में काफी परेशानी होती है कोलारस की तरह ही बदरवास नगर में भी पुराने हाइवे की हालत भी गम्भीर है पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के कार्यकाल में पेचवर्क हुआ था उसके बाद से पेचवर्क यानि की मैंटीनेंष न होने से रोड़ की हालत खराब हो गई कोलारस नगर में ही एसडीओपी निवास के सामने रोड़ में आधा फुट गहरा गड्डा हो गया था जिसे सिंधिया जी के आने से पूर्व भर दिया गया लोग शुक्रवार को यही कहते हुये देखे गये कि सिंधिया जी नगर में आते रहा करो कम से कम रोड़ के गड्डे भरने से आम लोगो को तो राहत मिल जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म