Badarwas - 10 साल की अपहृत नाबालिग बालक को बदरवास पुलिस ने अपहरणकर्ता की घेराबंदी कर मुक्त कराया तथा सुरक्षित परिजनों सौंपा



बदरवास - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के पुलिस थाना बदरवास द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के चलते अपराध क्रमांक 128/2026 मे अपहृत नाबालिग बालक उम्र 10 को अपहरणकर्ता की घेराबंदी कर मुक्त कराया एवं सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक म.प्र. भोपाल द्वारा माह अप्रैल 2026 मे नाबालिग बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु एक विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान चलाया जाकर अधिक से अधिक अपहृत नाबालिक बालक बालिकाओ को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिनांक 09.04.26 को सूचनाकर्ता रवि सहरिया पुत्र रामचरण सहरिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुम्हरौआचुर थाना बदरवास ने रिपोर्ट किया कि मेरा लडका नीलेश सहरिया उम्र 10 साल का दिनांक 07.04.26 को गांब मे किराने की दुकान पर शक्कर चाय पत्ति लेने गया था जिसको संदेही विजय सहरिया ग्राम रामपुर भर्सेली खो थाना कस्बा जिला बारा राजस्थान का मोटरसाईकिल पर बिठाकर अपहरण कर ले गया है, उक्त रिपोर्ट पर से थाना बदरवास पर अप.क्र. 128/2026 धारा 137 (2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

अभियान के चलते पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये मुस्कान अभियान के तहत अपहर्ता बालिकाओ / बालको की शीघ्र दस्तयाबी हेतु निर्देश दिये गये थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में इन्चार्ज थाना प्रभारी बदरवास उनि शिखा तिवारी द्वारा थाना बदरवास की पुलिस टीम गठित कर अपहृत बालक नीतेश सहरिया पुत्र रवि सहरिया उम्र 10 साल निवासी ग्राम कुम्हरौआचुर को आज दिनांक 14.04.2026 को आरोपी विजय सहरिया की घेरा बन्दी कर ग्राम भीमपुर नर्सरी थाना बदरवास से दस्तयाब किया गया।

थाना प्रभारी इन्चार्ज उनि शिखा तिवारी, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि जगदीश पारासर, सउनि गोपाल बाबू, आर. सदन भिलाला, आर. राजकुमार, आर. रिंकू माहौर, आर अनित बुनकर, आर चालक दीनू रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म