कोलारस - प्रेमी जोडे ने संसार के यातनाओं से तंग आकर तथा प्रेमिका ने प्रेमी की मौत के बाद सदमे में फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
"जीते जी नहीं मिले तो क्या, मर कर तो मिलेंगे..." कुछ इसी भावना के साथ कोलारस के चंदेरिया गांव में एक प्रेम कहानी का अत्यंत दर्दनाक और खौफनाक अंत हुआ। चार दिन पहले जिस युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, उसी युवती वर्षा कुशवाह ने गुरुवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
क्या था पूरा मामला?
रन्नौद थाना क्षेत्र के नेगमा गांव निवासी अर्जुन पाल और चंदेरिया की वर्षा कुशवाह के बीच पिछले 6 महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों की मुलाकात एक कृषि फार्म पर मजदूरी के दौरान हुई थी अलग-अलग समाज होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।
इश्क का लहू से अंत प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका ने भी लगाई फांसी मौत के बाद अब होगा मिलन,??
बीते शनिवार की रात, जब वर्षा की सगाई कहीं और तय हो गई थी, अर्जुन उसे अपने साथ भगाने के लिए चंदेरिया पहुंचा था लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैठे परिजनों ने अर्जुन को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर रात भर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को पास के नाले में फेंक दिया था।
प्रेमी की मौत के बाद सदमे में थी वर्षा,अर्जुन की हत्या के मामले में मुख्य गवाह वर्षा ही थी। उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने वर्षा के पिता दिनेश कुशवाह और उसके दादा समेत अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया था। पुलिस ने वर्षा को सुरक्षा की दृष्टि से एक दिन 'वन स्टॉप सेंटर' में भी रखा था, जहाँ उसके धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए गए थे।
घर में मिली लाश, हाथ पर गुदा था प्रेमी का नाम गुरुवार दोपहर जब वर्षा की चचेरी बहन उसे खाना देने पहुंची, तब इस घटना का खुलासा हुआ। वर्षा ने सूने कमरे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतका के हाथ पर 'A
V' लिखा हुआ था, जो उनके प्रेम (अर्जुन और वर्षा) का प्रतीक था।
संभावना जताई जा रही है कि प्रेमी की मौत का गहरा सदमा और पिता-दादा के जेल जाने के बाद घर की महिलाओं द्वारा मिले उलाहनों ने उसे इस आत्मघाती कदम की ओर धकेला।
पुलिस की कार्यवाही -
कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा एवं कोलारस थाना प्रभारी सूचना लगते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ कर दी वही पुलिस ने मृतका की मां सुनीता की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया है थाना प्रभारी के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी गई है इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
Tags
Kolaras
