देशी कट्टा के साथ अपराध की नियत से घूम रहे आरोपी को रन्‍नौद पुलिस ने किया गिरफ्तार - Kolaras



कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अपराध कारित करने की नियत से घूम रहे आरोपी दौजा जाटव के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो जिंदा राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 26.04.2026 को विश्वसनीय मुखविर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम इचौनिया रोड से भिलारी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक देशी कट्टा लिये हुये कोई गंभीर वारदात करने की नियत से घूम रहा है उक्त मुखविर सूचना की तस्दीक करने पर आरोपी दौजा जाटव पुत्र कसिया जाटव उम्र 50 साल निवासी ग्राम इचौनिया के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो जिंदा राउण्ड अवैध रूप से पाये जाने पर समक्ष पंचान विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है आरोपी दौजा जाटव के विरुद्ध थाना रन्नौद पर अपराध क्र. 69/26 धारा 25.27 आर्म्स एक्ट का कायम किया गया है।

सराहयनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद अरविन्द सिंह चौहान, सउनि जयनारायण सिंह, प्र.आर 934 जगेश सिकरवार, आर. 524 गौरीश ओझा की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म