कोलारस के गणेशखेडा में शादी कराने की जिद लेकर टावर पर चडा प्रेमी जोडा - Kolaras



प्यार का 'हाईवोल्टेज' ड्रामा, टावर पर चढ़ा प्रेमी जोड़ा काफी देर तक समझाईस के बाद उतरा नीचे


मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले विकास खण्‍ड कोलारस क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेमी जोड़ा मोहरसिंह आदिवासी और ललिता आदिवासी गांव के ही एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए साथ ही अपने प्रेस प्रसंग को लेकर ड्रमा करने लगे काफी समझाईस के बाद प्रेमी जोडा टावर से नीचे उतरा, मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन।

मोबाइल टावर पर चढ़ गए और करने लगे शादी कराने की मांग


बताया जाता है कि गणेशखेड़ा गांव निवासी मोहर सिंह आदिवासी और ललिता आदिवासी एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिवार इस रिश्ते से नाराज थे। परिजनों के इनकार से परेशान होकर दोनों ने यह कदम उठाया। सोमवार दोपहर में दोनों अचानक गांव में लगे जिओ कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गए। सोमवार को तापमान करीब 42 डिग्री था। इतनी गर्मी में ऊंचे टावर पर युवक-युवती को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोनों ऊपर से ही शादी कराने की मांग करने लगे।

जानकारी के अनुसार कोलारस के ग्राम गणेशखेडा में एक प्रेमी जोडे का हाई-वोल्टेज ड्रामे को देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 मौके पर पहुंची।

मौके पर मौजूद आरक्षक महेंद्र यादव द्वारा प्रेमी जोड़े को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाइश दी गई, लेकिन मोहरसिंह और ललिता नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

घंटों से जारी इस हंगामे के चलते मौके पर भारी भीड़ जमा है और पुलिस प्रशासन उन्हें सुरक्षित उतारने की कोशिशों में जुटा है टावर के नीचे तनावपूर्ण स्थिति रही काफी समझाईस के बाद प्रेमी जोडा टावर से नीचे उतरने को मजबूर हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म