कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के तेंदुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डहरवारा में आज बुधवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात घटना को अंजाम दिया गया जिससे क्षेत्र में संसनी फैल गई है बताया गया है कि तीन अज्ञात लोगो ने एक बुजुर्ग महिला को शादी का कार्ड देकर पैर छूकर उसकी निर्ममता से घर में घुसकर महिला के पैर छूएं महिला आशीर्वाद देने जैसे की झुुुकी हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार कर महिला की दर्दनाक हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार उक्त मामला कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के ग्राम डेहरवारा में तीन अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग महिला की उसके घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी हमलावर इतने शातिर थे कि उन्होंने पहले महिला के पैर छुए और जैसे ही वह आशीर्वाद देने के लिए झुकी, उनके सिर में गोली मार दी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने तत्काल महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच प्रारम्भ कर दी।
महिला की पहचान, नातिन राधिका के सामने हुई वारदात
मृतिका वेवा रामसखी धाकड़ उम्र 65 अपनी नातिन राधिका के साथ घर पर थीं इसी दौरान बुधवार की दोपहर घर के बाहर एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए और शादी का कार्ड देने के बहाने दरवाजा खुलवाया जैसे ही महिला राधिका की दादी बाहर आईं उनमें से एक युवक ने सम्मान दिखाते हुए महिला के पैर छुए और अगले ही पल कट्टा निकालकर उनके सिर में गोली दाग दी जिससे महिला रामसखी धाकड की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई।
महिला की हत्या का आराेेप उसके बेटो पर
बता दे कि मृतिका के भाई महेश धाकड़ ने हत्या का आरोप महिला रामसखी धाकड के सौतेले बेटों पर लगाया है उसके आरोप लगाते हुुुये बताया है कि महिला से बेटो का विवाद सम्पत्ति को लेकर चल रहा थाविवाद की वजह - मृतिका के पति लक्ष्मी नारायण के पास 35 बीघा जमीन थी रामसखी अपने हिस्से की जमीन अपने बेटे मुनेश धाकड जो महिला के पहले पति से था के नाम करना चाहती थीं इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था साथ ही विरोध - लक्ष्मी नारायण की पहली पत्नी के बेटे शिवराज, साहब सिंह और राम कृष्ण इस निर्णय नामांतरण का कड़ा विरोध कर रहे थे।
भाई का आरोप है कि जून में लक्ष्मी नारायण की मौत के बाद से ही सौतेले बेटों की नजर संपत्ति और जेवरात पर थी जमीन हाथ से न निकल जाए, इसलिए साजिश रचकर भाड़े के हत्यारों से बहन की हत्या करवा दी गई।
मुनेश इंदौर रहता है
मृृृृतिका महिला रामसखी का बेटा मुनेश धाकड़ इंदौर में रहता है वह अपनी मां के इलाज और जमीन के काम के लिए पिछले महीने ही अपने ग्राम डेहरवारा आया था उसे अंदाजा भी नहीं था कि संपत्ति का यह लालच उसकी मां की जान ले लेगा।
पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच प्रारम्भ कर दी
हत्या के मामले में तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस हत्यारे संदिग्धों की तलाश में जुटी है जल्द ही मामला उजागर होगा प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद और पारिवारिक रंजिश का नजर आ रहा है।
Tags
Kolaras