कोलारस क्षेत्र के ग्राम बिजरौनी के मुक्तिधाम में सोमवार को अचानक लगी भीषण आग, कई पेड़ आग की लपटों में जलकर खाक - Kolaras


शिवपुरी - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाना इंदार क्षेत्र के ग्राम बिजरौनी के मुक्तिधाम में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। 

जानकारी के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में लगे एक सैकड़ा से अधिक पेड़ इसकी चपेट में आ गए आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पास में लगे बोर (नलकूप) को चालू कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के बाद दिवंगतों की स्मृति में पौधारोपण किया जाता है करीब चार वर्ष पूर्व गांव की युवा समिति ने इस अभियान की शुरुआत की थी, उस समय मुक्तिधाम जर्जर और उपेक्षित अवस्था में था।

इस आगजनी की घटना से युवा समिति के सदस्य काफी आहत हैं। उनका कहना है कि चार साल की मेहनत एक ही दिन में राख हो गई। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि किसी ने दुर्भावनावश हो सकता है जानबूझकर आग भी लगाई हो।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म