चन्दन सिंह धाकड रिपोर्ट कोलारस - शिवपुरी जिले की जनपद पंचायत कोलारस के अंतर्गत आने वाली 68 ग्राम पंचायतों के गरीब मजदूर लोगों के खाते में 01 जनवरी 2026 से माह अप्रैल 2026 तक जनपद पंचायत के अधिकारियों ने गरीब मजदूर लोगों के खाते में राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजनांतर्गत राशि ट्रांसफर नहीं की है।
इस कारण से ग्राम पंचायत अटामानपुर, सुआटोर, खरई, पहाडी, देहरोद, चिलावद, राजगढ, खैरोना, कोटानाका, दीघोदी, कार्या, राई, सिंघराई, भडौता, नेतवास, मडीखेडा, कोलारस के समस्त मजदूर गरीब लोग जंगल से लकडी काटकर ला रहे है उन लकडियो को बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे है और किसानों के खेतों में मजदूरी करने को मजबूर हो रही है। कभी मजदूरी मिलती है कभी नहीं मिल पाती है।
शिवपुरी जिला कलेक्टर, जिला से समस्त मजदूर लोगों का कहना है कि हम गरीब मजदूर लोगों के खाते में जल्द से जल्द हमारे खामे में राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजनांतर्गत राशि ट्रांसफर कराई जायें मांग करने वालो में सुआलाल आदिवासी, वचनलाल आदिवासी, सुरेश आदिवासी, कैलाश आदिवासी, सिरनाम आदिवासी, डिप्टी आदिवासी आदि।
