Shivpuri - एमपी टास पोर्टल पर छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना हेतु आवेदन तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई



शिवपुरी - एमपी टास पोर्टल पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना एवं आवास सहायता योजना अंतर्गत आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। 

जानकारी के अनुसार नवीन एवं नवीनीकरण दोनों प्रकार के आवेदनों के लिए अंतिम तिथि को पुनः बढ़ाकर अब 30 जून 2026 तक निर्धारित किया गया है।

इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर एमपी टास पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म