रिपोर्ट दिनेश झा बदरवास - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बदरवास अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता का विरोध और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग को लेकर कोलारस बदरवास विधायक महेंद्र सिंह यादव को गत दिवस ज्ञापन सौंपा गया और उनसे मांग रखी कि माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर आप हमारी बात और मांगों को प्रमुखता से रखें।
विधायक महेंद्र सिंह यादव को उनके ख़तोरा निवास पर बड़ी संख्या में एकत्रित शिक्षकों ने सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि सरकार टीईटी परीक्षा आदेश को रद्द करे और माननीय उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका शीघ्र ही शासन द्वारा लगाई जाए।
साथ ही नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग को पुरजोर तरीके से उठाते हुए बताया कि नवीन शिक्षक संवर्ग की नियुक्ति वर्ष 2018 से मानी गई है जिससे पेंशन,ग्रेच्युटी वरिष्ठता का नुकसान हो रहा है 15 से 20 वर्ष की सेवा शून्य कर दी गई है इसलिए नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता नवीन शिक्षक संवर्ग को दी जाए इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
