Badarwas - बदरवास में परशुराम शोभायात्रा की भव्य तैयारियां में जुटा ब्राह्मण समाज,घर-घर जाकर कर रहे संपर्क



23 अप्रैल को निकलेगा भव्य चल समारोह 

रिपोर्ट दिनेश झा बदरवास - कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर 23 अप्रैल को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए ब्राह्मण समाज द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से विप्र समाज की टोलियों द्वारा नगर तथा क्षेत्र में समाज के घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और अधिकाधिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

शोभायात्रा चल समारोह को आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। 23 अप्रैल को प्रातः 8 बजे निकलने वाली भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा राधारानी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बीटी पब्लिक स्कूल पर इसका समापन होगा जहां मेधावी विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों का सम्मान कार्यक्रम भी होगा। ब्राह्मण समाज के लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए उत्साह के साथ गृह संपर्क अभियान सहित अन्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म