MP News - तेज हुई गर्मी पारा 41 डिग्री के पार, 16 अप्रैल से प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचते ही प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं। सोमवार को रतलाम सबसे ज्यादा तपता रहा, जहां पारा 41.2 डिग्री दर्ज हुआ राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी। मौसम विभाग ने साफ संकेत दे दिए हैं कि 16 अप्रैल से प्रदेश में लू का असर तेज होने वाला है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

इन जिलों में चलेगी लू, अलर्ट जारी
16 और 17 अप्रैल को रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहर भी गर्म हवाओं की चपेट में रहेंगे।

इन शहरों में 40 के आसपास पहुंचा तापमान
रतलाम: 41.2 डिग्री
नर्मदापुरम: 40.8 डिग्री
धार: 40.4 डिग्री
खरगोन, मंडला: 40 डिग्री
बैतूल: 39.5 डिग्री
शाजापुर: 39.3 डिग्री
खजुराहो, छिंदवाड़ा: 39.2 डिग्री
खंडवा: 39.1 डिग्री
मलाजखंड, रायसेन: 39 डिग्री
बड़े शहरों में जबलपुर सबसे गर्म रहा (39.2 डिग्री), जबकि भोपाल और इंदौर में 38.8 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री दर्ज हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म