Shivpuri - बलात्कार के दो आरोपियों को अमोला थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

शिवपुरी - शिवपुरी जिले के चौकी अमोलपठा थाना अमोला पुलिस द्वारा बलात्कार के अपराध क्रमांक 68/2026 मे दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 13.04.2026 को नाबालिक बालिका ने थाना अमोला पर रिपोर्ट किया कि 12.04.2026 को दोपहर 02:00 बजे मैं घर पर अकेले थी उसी समय मेरे गाँव के रामकिशन कुशवाह व अन्य व्यक्ति मुझे अपने साथ बात करने की बोलकर घर के पास की नर्सरी में बुलाया और रामकिशन कुशवाह द्वारा मेरे साथ गलत काम (बलात्कार) किया गया व अन्य व्यक्ति वही पास में खड़ा होकर देख रहा था की कोई आ न जाए उक्त रिपोर्ट पर से अपराध धारा 70(2) BNS, 5G/6 पोस्को एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा महिला एवं बालिकाओ के विरुद्ध घटित अपराधो में जीरो टोलरेन्स अपनाते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए है जिसके पालन में अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रामकिशन पुत्र मुरारी कुशवाह उम्र 18 साल निवासी ग्राम उडवाहा को एफ आई आर के 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया एवं विधिविरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे बाल सम्प्रेषण गृह गुना भेजा गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमोला उ.नि. अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी अमोलपठा उ.नि. अंजली सिंह, प्र०आर० शेरसिंह गौर, प्र०आर० राकेश सेंगर, प्र०आर० भजनलाल शाक्य, आर० नितेंद्र सिंह, आर0 प्रदीप कुमार, आर० भगवान सिंह, आर० राहुल कुमार, आर० सुनील रावत, आर० चालक जसवंत परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म