Shivpuri - संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई सम्पन्न, शिक्षक अब 18 अप्रैल को करेंगे भोपाल कूच, आंदोलन भेल दशहरा मैदान में



भोपाल चलने की बनाई रणनीति, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग


शिवपुरी - अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तृतीय चरण के आंदोलन के क्रम में शिक्षक अब भोपाल के जम्बूरी मैदान में 18 अप्रैल को एकत्रित होंगे जहां वह नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने एवं टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर सीएम से अनुरोध करेंगे आंदोलन के क्रम में संयुक्त मोर्चा शिवपुरी की बैठक गत दिवस आदर्श नगर में सम्पन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि शिवपुरी जिले से सभी शिक्षक एवं शिक्षिकांए 18 अप्रैल को भोपाल कूच करेंगी। 

सभी साथी अपनी सुबिधानुसार निजी बाहनों, बसों व ट्रेनों से भोपाल पहुॅचेंगे। शिवपुरी व पोहरी, बैराड़, नरवर से जाने वाले वाहन अमर शहीद तात्या टोपे पार्क पर सुबह 5ः30 बजे रबाना होंगे जो कोलारस व बदरवास से साथियों को एकत्रित करते हुये भोपाल पहुॅचेंगे। खनियांधाना, पिछोर, व करैरा से शिक्षक चिन्हित मार्ग से भोपाल प्रस्थान करेंगे। 

बैठक में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के घटक संगठनों में शासकीय शिक्षक संघ के  जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी, प्रांतीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सरैया, राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष स्नेह रघुवंशी, आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, अध्यापक शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष  अमरदीप श्रीवास्तव, प्रांतीय पदाधिकारी गोविन्द अवस्थी व अरविन्द सरैया, विपिन पचौरी, एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष भरत धाकड़, इरशाद कुरैशी, मनमोहन जाटव आदि शामिल हैं। 

आंदोलन की रणनीति का भगवत शर्मा, स्वदेश चालीसगांवकर, प्रमोद श्रीवास्त,रामदयाल बाथम, इंद्रजीत पाल ने भी अपना समर्थन दिया।अध्यापक शिक्षक संयुक्त मार्चा ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुॅचने की अपील की है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म