शिवपुरी - शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में एनएच-27 स्थित सिकंदरा परिवहन चेक पोस्ट पर बुधवार देर रात को बदमाशों ने चेक पोस्ट प्रभारी महिला ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (TSI) के कमरे में घुसकर उनके साथ अभद्रता और बेल्टों से मारपीट की।
आरोपियों ने कमरे से 12 हजार रुपए नकद, पीओएस मशीन और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी लूट ले गए थे उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 9 अप्रैल को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने सिकंदरा बैरियल स्थित उनके शासकीय निवास में जबरन घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ की और नगदी व सामान लूट लिया साथ ही कर्मचारी चंदन गुप्ता के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में गठित टीम ने 11 अप्रैल को दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटा गया माल भी बरामद कर लिया।
गिरफ्तार हुये आरोपी इस प्रकार हैं -
राजगुरु उर्फ छोटू यादव (33 वर्ष), पुत्र अरुण यादव, सोना उर्फ ऋषभ यादव (23 वर्ष), पुत्र जसवंत यादव, सहदेव यादव (28 वर्ष), पुत्र राकेश यादव, महेंद्र यादव (39 वर्ष), पुत्र अरुण यादव, दीपक उर्फ भईयन (33 वर्ष), पुत्र बलवीर झां, कुंदन यादव (39 वर्ष), पुत्र अनूप सिंह यादव, विक्की केवट (33 वर्ष), पुत्र लालाराम केवट, अनिल उर्फ बल्लू यादव (45 वर्ष) सभी आरोपी निवासी ग्राम दिनारा, जिला शिवपुरी के हैं पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
shivpuri