Shivpuri - नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया



शिवपुरी - नवागत कलेक्टर शिवपुरी ने सिद्धेश्वर मंदिर एवं राजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत विजय राज, एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  


मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा को शिवपुरी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है उक्त आदेश के क्रम में नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने  कलेक्ट्रेट कार्यालय शिवपुरी पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। 


भारतीय प्रशासनीक सेवा के अधिकारी अर्पित वर्मा इसके पूर्व श्योपुर जिले में कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म