भोपाल - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हिनौती गौधाम गौसंरक्षण का बड़ा केन्द्र बनने जा रहा है यहां प्राकृतिक खेती की भी शुरूआत की जा रही है इस स्थल को हरीतिमायुक्त बनाकर सुरम्य बनाया जायेगा उन्होंने सुरभि एवं गौपाला गौशेड का लोकार्पण किया जहां 1200 से अधिक गौवंश को आश्रय मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल नई दिल्ली से चलकर प्रयागराज होते हुए सीधे हिनौती गौधाम पहुंचे जहां उन्होंने गौपूजन किया तथा गाय को गुड़ खिलाया उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शेड गौशेड के निर्माण के कार्य शीघ्र गति से पूर्ण करायें ताकि वर्षा से पूर्व अधिक से अधिक गौवंश के आश्रय की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके उन्होंने सभी गौशेड में बिजली व पंखे की व्यवस्था करने तथा भूसा शेड में बिजली की व्यवस्था के निर्देश दिये शुक्ल ने कहा कि गौधाम में लगाये गये पौधों की नियमित सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि गौधाम आदर्श गौधाम बनेगा जहां 25 हजार गौवंश के संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।
उप मुख्यमंत्री ने गौधाम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में प्रचलित निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये उन्होंने गौधाम के प्रबंधक तथा गौसेवकों के मानदेय में वृद्धि की बात भी कही शुक्ल ने गौसेवकों के लिये गौधाम में शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये उप मुख्यमंत्री ने ग्राम जनप्रतिनिधियों की मांग पर नादघाट के पहुंचमार्ग को दुरूस्त करने तथा इसके सौन्दर्यीकरण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये उन्होंने गौधाम के वर्कप्लान का अवलोकन किया।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम दृष्टि जायसवाल, जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी, उप मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि व गौधाम के सलाहकार राजेश पाण्डेय, सीईओ जनपद प्राची चतुर्वेदी, हरिश्चन्द्र द्विवेदी सहित अधिकारी व गौधाम से सबंद्धजन उपस्थित रहे।
Tags
Shivpuri