शिवपुरी - शिवपुरी जिला प्रशासन की एक पहल से शिवपुरी के अपना घर आश्रम में रह रहे दो लोगों को उनके परिजन मिल गए हैं उनके परिजनों को भी एक लंबे इंतजार के बाद परिवार के सदस्य वापिस मिले हैं
बिहार के ग्राम विशुनपुरा, जिला गया निवासी रामप्रवेश सिंह, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं निराश्रित अवस्था में थे, पिछले कुछ समय से “अपना घर आश्रम भरतपुर एवम वर्तमान में शिवपुरी” में रह रहे थे आश्रम में इनका भरण पोषण किया जा रहा था रामप्रवेश सिंह करीब 3 वर्ष पहले अपने परिवार से बिछड़ गए थे।
जिला प्रशासन की पहल से उनका आधार कार्ड बायोमेट्रिक से बनने हेतु आवेदन करवाया जिला प्रशासन ने भोपाल में यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय से इस मालमे में संपर्क किया यूआइडीएआई भोपाल के द्वारा जांच करने के बाद पता चला कि युवक के पास साल 2018 से ही आधार है, जिसमें उसका नाम रामप्रवेश सिंह है उनके आधार कार्ड के माध्यम से उनकी पहचान बिहार निवासी के रूप में हुई जिला प्रशासन एवं आश्रम के द्वारा उनके परिवार को सूचना दी गई जैसे ही यह खबर उनके परिवार तक पहुँची, उनके भाई उन्हें लेने के लिए आश्रम पहुँचे।
ऐसा ही एक मामला उज्जैन निवासी राहुल मालवीय का है जो पिछले कई वर्षों से “अपना घर आश्रम उदयपुर, भरतपुर एवम वर्तमान में शिवपुरी” में रह रहे थे एवम आश्रम में प्रभुजी का भरण पोषण किया जा रहा था वे करीब एक दशक पहले अपने परिवार से बिछड़ गए थे आधार कार्ड के माध्यम से ही उनके परिजन का पता चला 10 वर्षों बाद अपने प्रियजन से मिलने का वह क्षण बेहद भावुक कर देने वाला था।
जिला प्रशासन की पहल से दो लोगों को उनका परिवार मिला है इसमें अपना घर आश्रम की भी भूमिका रही है जिसने लंबे समय तक इनका भरन पोषण किया और अब प्रशासन के साथ मिलकर अपने परिजनों तक पहुंचाया है।
Tags
Shivpuri