शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान कैंप आयोजित किए जा रहे हैं इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं, नए कनेक्शन, बिल सुधार, नाम परिवर्तन और भार परिवर्तन का मौके पर ही निराकरण करना है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान करैरा उपसंभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वितरण केंद्रों पर संचालित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। 18 मई को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक करैरा वितरण केंद्र: ग्राम वार्ड नं 01 में, खैराघाट वितरण केंद्र: ग्राम सिलानगर में, दिनारा वितरण केंद्र: ग्राम बहादुरपुर में, नरवर वितरण केंद्र: ग्राम चकरामपुर में, मगरौनी वितरण केंद्र: ग्राम कैरुआ में संचालित किया जा रहा है।
विद्युत विभाग ने अपील की है कि संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में इन कैंपों में पहुँचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं इसके बाद आगामी शिविर 23 मई को भी निर्धारित स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे।
Tags
Shivpuri