शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं बिना फिटनेस और परमिट के सड़कों पर कोई बस नहीं चलेगी यदि बिना फिटनेस और परमिट के बस संचालित की जाती है, तो संबंधित बस संचालक के विरुद्ध कार्रवाही होगी और बस जप्ती की भी कार्यवाही की जाएगी।
शिवपुरी में दोपहर के समय थाना सुभाषपुरा अंतर्गत मुड़खेड़ा टोल से पहले यात्री बस में आगजनी की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी आनंद सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीम ने बस के सभी यात्रियों को दूसरी बस में सुरक्षित बिठाकर ग्वालियर की ओर रवाना किया कार्रवाई करते हुए बस को जप्त कर सुभाषपुरा थाना में रखा गया है इस बस का पंजीयन ग्वालियर में है इसलिए बस का फिटनेस और परमिट निरस्त करने के लिए ग्वालियर आरटीओ को पत्र लिखा गया है।
जिला परिवहन अधिकारी को बसों की चैकिंग के निर्देश
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जिला परिवहन अधिकारी रंजना सिंह को भी निर्देशित किया है जिले में बसों की चेकिंग का अभियान लगातार जारी रहे बिना फिटनेस और परमिट वाली बसों पर कार्यवाही की जाए लापरवाही के कारण किसी प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया की गत दिवस बसों के चेकिंग अभियान में स्लीपर बसों एवं ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान स्लीपर बसों से चालानी कार्यवाही में 19000 रुपए एवं डंपरो पर 15000 रुपए का चालान किया गया है। शनिवार को कटमई में की गई कार्यवाही में 10 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई है।
Tags
Shivpuri