पुलिस ने 2 लाख के चांदी के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का किया खुलासा - Shivpuri

शिवपुरी - शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए करीब 2 लाख रुपए कीमत के चांदी के जेवरात बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

थाना प्रभारी विकास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला क्षेत्र निवासी लवकुश जाटव ने 18 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर की अलमारी खुली मिली और उसमें रखे चांदी के जेवर गायब थे चोरी हुए सामान में दो जोड़ी करधौनी, दो जोड़ी पायले और बच्ची की एक जोड़ी चांदी की पायल शामिल थी मामले में थाना देहात में अपराध क्रमांक 174/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिला सुराग
पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों से जानकारी जुटाई जांच के दौरान पुलिस को गौशाला निवासी गिर्राज उर्फ छोटू लोधी पर संदेह हुआ पुलिस ने 21 मई को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

आरोपी के कब्जे से पूरा माल बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा चांदी का सामान बरामद कर लिया बरामद जेवरों की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म