8.60 लाख की स्मैक बेचने आए दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Shivpuri

शिवपुरी - शिवपुरी जिले की करैरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुना जिले से स्मैक बेचने आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 43.06 ग्राम स्मैक पाउडर और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 8 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है, जबकि कुल मशरूका लगभग 9 लाख 80 हजार रुपए का है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्यवाही 
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई ने बताया कि पुलिस लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक टीवीएस अपाचे बाइक से करैरा के नायरा पेट्रोल पंप के पास एनएच-27 हाईवे पर स्मैक बेचने आने वाले हैं सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

पुलिस वाहन को देखकर दोनों युवक बाइक लेकर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम अजय मीना पुत्र शेरसिंह मीना निवासी मूढ़रा हनुमान थाना धरनावदा जिला गुना तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम रामहेत मीना पुत्र रामसिंह मीना निवासी अनंतपुर मोहिया थाना राधौगढ़ जिला गुना बताया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से 43.06 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 333/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब आरोपियों से स्मैक के नेटवर्क और सप्लाई चैन को लेकर पूछताछ कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म