2.50 लाख की स्मैक के साथ कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - Shivpuri

शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना कोतवाली पुलिस व्दारा नशीले पदार्थों का क्रय विक्रय करने बालों के खिलाफ करते हुये रेलवे स्टेशन शिवपुरी के पास आरोपी रिंकू रजक को 11.53 ग्राम स्मैक कीमती 250000रु. के साथ गिरफ्तार कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को शिवपुरी शहर को नशामुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थ का विक्रय एवं परिवहन करने वाले आरोपियो पर सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया है।

जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी, जो दिनांक 31.05.26 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन शिवपुरी के पास स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को रेल्वे स्टेशन शिवपुरी तरफ रवाना किया, जहाँ एक व्यक्ति मुखबिर के हुलिया के अनुसार खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे स्टाफ की मदद से घेरकर पकडा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रिंकू रजक पुत्र सियानंद रजक उम्र 30 साल नि० हनुमान मंदिर के पास फतेहपुर शिवपुरी का होना बताया व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो लोअर में बायीं तरफ जेब में एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर 11.53 ग्राम स्मैक रखी पायी गयी जो कुल कीमती 250000रु. की है जिसे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से लिये खडा था आरोपी से मौके पर स्मैक जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 427/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी से स्मैक के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरान्त संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जावेगी।

शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, सउनि0 आविद खांन, सउनि० प्रवीण त्रिवेदी, सउनि० विवेक भट्ट, प्र.आर. 374 गजेन्द्र, प्र.आर. 489 जितेन्द्र रायपुरिया, प्र.आर. 570 विनय सिंह, प्र.आर. 890 अवतार सिंह,, प्र.आर. 342 मोहन चौहान, प्र. आर. 618 अवधेश कुमार, प्र.आर. 634 बीरबल सिंह, आर. 528 महेन्द्र तोमर, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. 151 राहुल रजक, की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म