शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना बैराड पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये 11.87 ग्राम स्मैक कीमती 3,00,000 रुपये, नगदी 16,100 रूपये व एक इलैक्ट्रोनिक पोकेट तौल काँटा को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो ट्रोलेंस के निर्देश दिये गये हैं। जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 29.05.2026 को सुबह थाना बैराड़ पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि गायत्री कॉलोनी में जीतू उर्फ जीतेन्द्र प्रजापति पुत्र हरज्ञान प्रजापति अपने घर के सामने अबैध मादक पदार्थ स्मैक की विक्री कर लोगो को पुड़िया बनाकर कर बेच रहा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस पार्टी भेजी गयी तो एक व्यक्ति मुखविर द्वारा बताये हुलिये का अपने मकान के सामने बैठा था जो पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगा जिसे फोर्स की मदद से पकड़ा जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जीतू उर्फ जीतेन्द्र प्रजापति पुत्र हरज्ञान प्रजापति उम्र 32 साल निवासी गायत्री कोलोनी बैराड का होना बताया तथा उक्त व्यक्ति की जामा तलाशी ली तो पेन्ट की दाहिने जेब से एक इलैक्ट्रोनिक तौल काटा व एक पारदर्शी पॉलीथिन में रखा स्मैक जैसा अबैध मादक पदार्थ मिला जिसको जलाकर देखा तो स्मैक होना पाई गई उक्त अबैध मादक पदार्थ की तौल की गई तो 11.87 ग्राम कीमती 3,00,000 रूपये की पाई तथा बांए पेन्ट की जेब से नगदी 16100 रूपये नगद पाये गये आरोपी से अबैध मादक पदार्थ स्मैक रखने का लायसेंस चाहा तो न होना बताया आरोपीग का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से उक्त अबैध मादक पदार्थ स्मैक व नगद रूपये को मौके पर जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया पूछताछ करने पर आरोपी ने स्मैक सपल्यारो के नाम बताये है उनके विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जावेगीं । आरोपी के विरूद्ध थाने पर अप.क्र. 206/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया गया है पूर्व में भी आरोपी से स्मैक बरामद हुई आरोपी जेल गया था आरोपी जेल से बाहर आने पर पुनः अबैध स्मैक का धंधा करने लगा । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया ।
जप्त माल – अवैध मादक पदार्थ स्मैंक 11.87 ग्राम कीमती 3,00,000/- रुपये एवं एक इलेक्ट्रोनिक तोल कांटा व नगदी 16100 रुपये
इनकी रही भूमिका :- निरी सुरेश शर्मा , सउनि हरिओम पाण्डेय, सउनि सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, आर.875 ज्ञान सिंह रावत, आर.1157 देवेन्द्र राठौर, आर.1107 धर्मपाल धाकङ, आर.1093 गिर्राज त्यागी चा.आर. 72 मनीष परिहार।
