सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए थाना यातायात शिवपुरी द्वारा NHAI टीम के साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण - Shivpuri


शिवपुरी - सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए थाना यातायात शिवपुरी द्वारा NHAI टीम के साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया जिसमे आवश्यकतानुशार साईन बोर्ड, रिफलेक्टर, रेडियम लगाने एवं अवैध कटों को बंद करने के लिये बताया गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में प्रदेश स्तर पर यातायात जागरूकता बढ़ाने एवं सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने के लिए अभियान चलाया गया है जिसके तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा लोगों को जागरुक करते हुए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण जा रहा है।

थाना यातायात पुलिस द्वारा आज दिनांक 10-05-2026 को NHAI की टीम के साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों 
1. खूबत घाटी ब्लैक स्पॉट
2. कटमई तिराहा 
3. नोहरी रेलवेब्रिज
4. पिपरसमा चौराहे का संयुक्त निरीक्षण किया गया। 
नेशनल हाईवे पर हो रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए कमी लाने के लिये NHAI की टीम के साथ निरीक्षण किया गया है। निरक्षण के दौरान NHAI टीम को इन सभी जगहों पर रेडियम, रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड लगाने, प्रोपर मार्किंग करने एवं हाईवे पर ढाबा, होटल संचालकों द्वारा किए गए अवैध कटों  को बंद करने के लिये बताया गया है। सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों को हटाने के लिए बताया गया जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

विगत पिछले 18 महीनों में खूबत घाटी से लेकर कक़रबाया तिराहे तक कुल 73 सड़क दुर्घटनाओं में 80 लोग घायल एवं 30 लोगों की मृत्यु हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म