शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में थाना यातायात द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने एवं बिना नंबर के वाहनों पर कार्यवाही करते हेतु 50 से अधिक दो पहिया वाहनों को जप्त कर नंबर प्लेट लगवाई गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी यातायात एवं समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये जाकर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग लगाकर बिना नंबर वाले एवं संदिग्ध वाहनों को चेक कर नियमानुसार नंबर प्लेट लगवाने एवं चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात द्वारा शहर में बिना नंबर के वाहनों पर लगातार कार्रवाई करते हुए दिनांक 27 व 28/5/2026 को शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग लगाई गई जिसमें मुख्यतः बिना नंबर व संदिग्धों वाहनों पर कार्यवाही करते हुए बिना नम्बर प्लेट की 50 से अधिक दो पहिया वाहनों को पड़कर थाने लाया गया एवं वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाकर चालकों को हिदायत दी कि बिना नंबर प्लेट के वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई।
Tags
Shivpuri