कोलारस - कोलारस क्षेत्र के थाना तेंदुआ पुलिस द्वारा अवैध विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर के पास रखें अवैध पटाखों को जप्त कर कार्यवाही की गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यंगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलरस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना तेंदुआ द्वारा आरोपी के कब्जे से अवैध विस्फोटक पदार्थ जप्त कर कार्रवाई करने में सफलता प्राप्त की है।
आज दिनांक 27.05.2026 को इलाका भ्रमण करते हुये ग्राम गणेशखेङा पहुँचे जहां पर जरिए मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम गणेशखेङा में अकरम अपने भूसे के कमरे में बारूदी फटाखा बैंचने के लिये रखे है उक्त सूचना पर से अकरम निवसी ग्राम गणेशखेङा से पूछताछ की गाई जिसमे उसके बताये अनुसार घर के बाहर बने भूसे के कमरे से एक प्लास्टिक का कट्टा निकालकर दिया खोलकर देखा तो उसमें फटाखे थे हमराही साक्षी के समक्ष देखा गया तो आवाजी धमाका देशी हाथ के बने फटाखे 81 नग मिले अकरम खान से वैध लायसेंस चाहा गया तो उसके द्वारा लायसेंस न होना बताया अकरम खान द्वारा उक्त फटाखे बिना लायसेंस रखे हुए पाये गये जिससे आरोपी के खिलाफ धारा 5, 9बी(1) बी भारतीय विस्फोटक अधि.1884 एवं धारा 287 बीएनएस मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
Tags
Kolaras