मजदूरी के पैसे को लेकर हुये विवाद ने लिया हिंसक रूप, लुहांगी के बार से हुई मजदूर की मौत - Badarwas



कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदरवास पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम गरगट्टू में मजदूरी के पैसों को लेकर हुये विवाद ने खूनी रूप ले लिया बताया गया है कि बहन की मजदूरी के पैसे मांगने पहुंचे भाई युवक ने विवाद के दौरान मजदूर पर लुहांगी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद गांव एवं आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार बताया गया कि सागर आदिवासी ने शनिवार सुबह 10 बजे बताया कि उसके पिता पप्पू आदिवासी अम्बाह-पोरसा क्षेत्र से मजदूरी करके शुक्रवार को गांव लौटे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर के बाहर पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे इसी दौरान गांव का दिलीप पुत्र सीताराम आदिवासी वहां पहुंचा और अपनी बहन कारो आदिवासी की मजदूरी के पैसे मांगने लगा।

पप्पू आदिवासी ने कहा कि वह मजदूरी के पैसे सीधे कारो को ही देगा इसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया आरोप है कि दिलीप आदिवासी गाली-गलौज करने लगा विरोध करने पर उसने हाथ में ली हुई लुहांगी से पप्पू आदिवासी पर हमला कर दिया हमले में उनकी पसली और कंधे में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला पंजीवद्ध कर जांच प्रारम्‍भ कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म