कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस में छूटे महिला के जेवरों और नगदी से भरे पर्स को महिला को खोजकर सुरक्षित महिला को वापस सौंप दिया जिसकी चर्चा पूरे परगना क्षेत्र में हो रही है जहां पर्स में रखे मशरूका की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है महिला द्वारा अपना पर्स सामान सहित सुरक्षित मिलने पर कोलारस पुलिस का आभार व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई को एक मुस्लिम महिला पिंकी बानो पत्नी नाजिस मोहम्मद उम्र 25 साल निवासी ग्राम हीरापुर थाना पिछोर जिला शिवपुरी ने 19 मई 2026 को थाना कोलारस पहुंचकर आवेदन दिया था कि वह रघुवंशी बस से खोंड से पडोरा आ रही थी इसी दौरान पडोरा बस स्टैंड पर उतरते समय वह अपना पर्स बस की सीट पर ही भूल गई थी पर्स में सोने-चांदी के जेवर और नगदी रूपये रखे हुए थे।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने बस को बस स्टैंड और जगतपुर बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जांच के दौरान पुलिस ने पर्स का पता लगाकर उसे संपूर्ण मशरूका सहित बरामद कर लिया और फरियादिया महिला को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया पर्स मिलने पर महिला द्वारा कोलारस पुलिस का आभार व्यक्त किया।
थाना कोलारस पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये फरियादी महिला का बस मे छूटा जेबर से भरे पर्स का पता लगाकर सुरक्षित पूरे मशरूका के साथ महिला को सुपुर्द किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अपराध की रोकथाम करने, गुण्डा एवं अपराधियों की धर पकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलरस
श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 19.05.2026 को आवेदिका श्रीमती पिंकी बानो पति नाजिस मौहम्मद उम्र 25 साल निवासी ग्राम हीरापुर थाना पिछोर जिला शिवपुरी ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि आज दिनांक 19.05.2026 के सुबह करीब 10.30 बजे रघुवंशी बस से खोंड से पडोरा आते समय पडोरा पर उतरकर अपने जेबर का पर्स जिसमें नगदी रुपये भी थे को बस में सीट पर रखा भूल गई थी तथा बस से उतर गई थी। फरियादिया महिला द्वारा थाने पर आवेदन पेश किया जिसमें तत्पर्ता दिखाते हुये बस में लगे हुये सीसीटीव्ही फुटेज एवं बस स्टेण्ड, जगतपुर बस स्टेण्ड का सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर खोया हुआ पर्स फरियादिया महिला को मय संपूर्ण मशरुका के सुपुर्द किया गया जिसकी कीमत करीब 02 लाख रुपये होगी।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका उप निरीक्षक बबलेश कुमार, सउनि० अमृतलाल भिलाला, प्र.आर. 782 सुधीर सिंह, प्र.आर. 142 नरेश यादव, आर. 88 पुष्पेन्द्र रावत, आर.चा. 383 रनवीर सिंह यादव की विशेष भूमिका रही है।
Tags
Kolaras