जिले में बढ़ते स्मैक, आईपीएल सट्टा, शराब के साथ अवैध कारोबार के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी श्रीमती डोलकर को सौंपा ज्ञापन - Shivpuri


शिवपुरी - शिवपुरी जिले में लगातार बढ़ रहे आईपीएल सट्टा, स्मैक और अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आज मंगलवार को पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा एवं जिला पंचायत सदस्य यशपाल रावत एवं शहरवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि जिले में खुलेआम संचालित हो रहे अवैध कारोबारों पर सख्त कार्रवाई की जाए वहीं आईपीएल सट्टा, नशे और अवैध शराब का कारोबार युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा है, जिससे सामाजिक माहौल भी खराब हो रहा है।

विधायक कैलाश कुशवाहा ने कहा कि यदि समय रहते इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। 

वहीं यशपाल रावत ने कहा कि नशे और सट्टे के खिलाफ समाज को भी जागरूक होना होगा तथा पुलिस प्रशासन को लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म