शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 391/26 में रंगदारी कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी गनेश राठौर पुत्र हरीशंकर राठौर निवासी एसएनव्ही स्कूल के सामने मनियर शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी संजय जाटव पुत्र करीमा जाटव निवासी मनियर ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज की, मारपीट की, वाहन में तोड़फोड़ की तथा जान से मारने की धमकी दी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 391/26 धारा 119(1), 296(ए), 351(2), 324(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की पुलिस टीम ने आरोपी को मनियर शिवपुरी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिस पर पूर्व में मारपीट, लूट एवं अवैध शराब विक्रय जैसे मामले दर्ज हैं।
कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उपनिरीक्षक सुमित शर्मा, सउनि आविद खान, आरक्षक सुमित सेंगर एवं मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।
Tags
Shivpuri
