बदरवास - शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना बदरवास में दिनांक 19.05.2026 को फरियादी प्रमोद शर्मा पुत्र पुरूषोत्तम शर्मा उम्र 41 साल निवासी सुरजनपुर थाना माता बसई जिला मुरैना ने बार्ड केज्युअल्टी मे घायल अवस्था मे होकर अपनी पत्नि कृष्णा शर्मा, बच्ची अनन्या शर्मा, आकांशा शर्मा व लडका अधर्व शर्मा एवं भतीजा प्रशांत शर्मा मय अपनी कार क्रमांक एमपी 09 डीटी 1509 जिससे अपने घर ग्राम सुरजनपुर माता बसईया से रवाना होकर इन्दौर जा रहे थे आदित्य होटल बदरवास के सामने से एक कार काले रंग की स्कोर्पियो बिना नम्बर की उल्टी दिशा से उसका चालक कार को बडी तेजी व लापरवाही से चलाता लाया और फरियादी की कार मे टक्कर मारने तथा फरियादी से वेबजह माँ बहन की गंदी गंदी गालिया देकर मारपीट कर आऱोपीगण द्वारा 50000 रूपये का नुकसान के पैसे मांगने की देहाती नालसी क्र. 0/26 धारा 281, 125ए, 115(2), 296, 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस की प्राप्त हुयी जिस पर से थाना बदरवास मे असल अपराध क्रमांक 187/26 धारा 281, 125ए, 115(2), 296, 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस कायम किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा गम्भीर अपराधो मे आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिये गये इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में इन्चार्ज थाना प्रभारी बदरवास उप निरीक्षक शिखा तिवारी द्वारा थाना बदरवास की पुलिस टीम गठित की जाकर आज दिनांक 20.05.2026 को आरोपी अरुण पुत्र राजपाल सिह परिहार को गिरफ्तार कर एवं विधि विरूध्द बालक को अभिरंक्षा मे लेकर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया।
उक्त कार्यवाही में प्रभारी थाना बदरवास इन्चार्ज उनि शिखा तिवारी, सउनि0 गोपाल बाबू, सउनि0 राकेश शिवहरे, सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया, आर.अनित बुनकर, आर.संदीप राठौर, आर. सदन भिलाला, आर.रिंकू माहौर, आर.अनिल सिकवार आर0दीनू रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।
Tags
Badarwas
