बदरवास पुलिस द्वारा नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा - Shivpuri


   


                       
शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा गम्भीर अपराधो मे आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिये गये इसी तारतम्य में थाना बदरवास के अपराध क्र.184/2026 धारा 64(1), 332(बी), 351(2) बीएनएस 3/4 पोक्सो एक्ट के प्रकरण को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा गम्भीरता से लेते हुये प्रभारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिखा तिवारी को आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में इन्चार्ज थाना प्रभारी बदरवास उप निरीक्षक शिखा तिवारी द्वारा थाना बदरवास की पुलिस टीम गठित की जाकर आज दिनांक 20.05.2026 को आरोपी मुकेश पटेलिया पुत्र नानूराम पटेलिया निवासी खपरिया थाना बदरवास जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया।

उक्त कार्यवाही में प्रभारी थाना बदरवास इन्चार्ज उनि शिखा तिवारी,सउनि0 गोपाल बाबू, सउनि0 राकेश शिवहरे, आर. अनित बुनकर ,आर.संदीप राठौर, आर. सदन भिलाला , आर. रिंकू माहौर , आर. अनिल सिकवार आर0दीनू रघुवंशी की विशेष भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म