विवाहिता को इल्ली मारने की दवा पिलाकर जान से मारने का प्रयास, एसपी कार्यालय पहुंची पीडि़ता - Guna



ससुर, सास, पति और जेठ पर प्रताडऩा का आरोप

गुना  -   जिला मुख्यालय पर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर बेरहमी से मारपीट करने और जान से मारने की नियत से कीटनाशक (इल्ली की दवा) पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने अपने मायके पक्ष के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत के अनुसार, ग्राम झागर (तहसील बमोरी) निवासी गुडिय़ा किरार ने बताया कि उसका विवाह ग्राम परवाह निवासी सुदामा किरार के साथ हुआ था शादी के बाद से ही उसका पति सुदामा, ससुर बबलू किरार, सास लक्ष्मी बाई और जेठ अर्जुन किरार एकराय होकर कम दहेज लाने की बात को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पीडि़ता का आरोप है कि उसका पति लगातार एक मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये मायके से लाने की मांग कर रहा था मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की हद तो तब हो गई जब ससुराल वालों ने उसे जबरन इल्ली मारने की दवा पिलाकर जान से मारने की कोशिश की।

पीडि़ता ने बताया कि उसने किसी तरह अपनी जान बचाई और भाई को फोन कर मौके पर बुलाया। महिला का एक नौ माह का मासूम बच्चा भी है। वर्तमान में उसे मायके में रहकर झागर में अपना इलाज कराना पड़ रहा है, जबकि आरोपी उसे फोन पर लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है कि मामले की जांच कर दोषियों पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म