शासकीय आईटीआई शिवपुरी में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ - Shivpuri


शिवपुरी - शिवपुरी स्थित शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीवीटी अथवा एससीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल पर प्रवेश रजिस्ट्रेशन 2026 पर जाकर रजिस्ट्रेशन एवं रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार कर सकते है। 


संस्था में कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन, फैशन डिजाइन एण्ड टेक्नोलॉजी, फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक डीजल, सोलर टेक्नीशियन, स्टेनो हिंदी, स्टेनो अंग्रेजी, ट्रेवल एण्ड टूर असिस्टेंट, टर्नर, वेल्डर, सर्वेयर आदि ट्रेड संचालित है। 


अधिक जानकारी के लिए www.dsd.mp.gov.in पर देखें अथवा शासकीय आईटीआई शिवपुरी में संपर्क किया जा सकता है विभागीय पोर्टल पर आवेदक द्वारा रजिस्ट्रेशन एवं रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार 30 जून तक तथा इच्छित संस्थाओं तथा ट्रेड की प्राथमिकता क्रम का चयन 01 जून से 30 जून तक करना होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म