कांग्रेसियों ने शुक्रवार को किसानों की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन - Kolaras

कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मण्डलम खरई द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को नायब तहसीलदार उप तहसील खरई को ज्ञापन सौंपा गया। 

जानकारी के अनुसार ज्ञापन में किसानों एवं आम जनता से जुड़ी राजस्व संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की गई।

खरई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों द्वारा नामांतरण, सीमांकन एवं राजस्व प्रकरणों में देरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। 

इसी को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन से जनवरी 2026 से 20 मई 2026 तक हुए कृषि भूमि नामांतरण, फौती नामांतरण, लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की जानकारी मांगी है।

इसके अलावा सीमांकन प्रकरणों, लंबित आवेदनों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों के सीमांकन संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों को समय पर न्याय एवं पारदर्शी व्यवस्था मिलना जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म