कलेक्टर वर्मा के निरीक्षण के दौरान फोन न उठाना सचिव एवं सहायक सचिव को पड़ा महंगा - Kolaras


कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजगढ़ में आज शनिवार को कलेक्टर अर्पित वर्मा ने औचक निरीक्षण किया इस दौरान उपस्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ के आस पास कचरा जमा होने के कारण सचिव एवं सहायक सचिव को दूरभाष पर चर्चा हेतु कॉल किया साथ ही उपस्थित ग्रामीणों की शिकायत पर सचिव एवं सहायक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार कोलारस जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत राजगढ़ में आज शनिवार को कलेक्टर अर्पित वर्मा ने औचक निरीक्षण किया इस दौरान उपस्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ के आस पास कचरा जमा होने के कारण सचिव एवं सहायक सचिव को दूरभाष पर चर्चा हेतु कॉल किया परन्तु सचिव एवं सहायक सचिव दोनों ने ही कॉल रिसीव न करने एवं ग्रामीणों से अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने के कारण कलेक्टर वर्मा ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सीईओ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म