चिंता हरण मंदिर से हनुमान जी के चांदी के गहने चोरी, रन्नौद मै आस्था पर प्रहार, जनता में आक्रोश - Rannod



​रन्नौद - शिवपुरी जिले के रन्नौद नगर मै चोरों ने अब भगवान के दर को भी नहीं बख्शा नगर  के वार्ड क्रमांक 8 में स्थित प्रसिद्ध चिंता हरण हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी के कीमती गहने पार कर दिए इस घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है मामला रन्नौद के वार्ड नंबर 8 का है रोज की तरह जब मंदिर के पुजारी कमलेश भट्ट सुबह करीब 9 बजे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुँचे, तो उनके होश उड़ गए मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था।


​जब पुजारी ने मंदिर के भीतर प्रवेश किया, तो देखा कि पवनपुत्र हनुमान की प्रतिमा सूनी पड़ी थी। चोरों ने बड़ी ही सफाई से भगवान के शरीर पर सजे चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था।


​चोरी गए सामान ​चांदी का विशाल मुकुट,​चांदी का हार,​कानों के कुंडल,​ का चांदी का छत्र ​बताया जा रहा है कि चोरी गए इन चांदी के गहनों का कुल वजन लगभग आधा किलो है।पुजारी कमलेश भट्ट  ने बताया है कि जब मैं सुबह आया तो ताला टूटा मिला। अंदर हनुमान जी का मुकुट, छत्र और कुंडल सब गायब थे। 


हमने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी है। घटना की सूचना मिलते ही रन्नौद पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घटनास्थल का मुआयना किया। पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 


पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। लेकिन इस चोरी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म