शिवपुरी - शिवपुरी जिले में दिनांक 10.5.26 को सूचनाकर्ता उम्र 28 साल निवासी ग्राम छितरी थाना सीहोर जिला शिवपुरी ने अपनी पत्नि के दिनांक 09.5.26 को घर से बिना बताये चले जाने के सम्बन्ध में रिपोर्ट की थी उपरोक्त रिपोर्ट पर से थाना सीहोर पर गुमइंसान क्रमांक - 07/2026 कायम कर जांच में लिया गया था दिनांक 17/05/26 को गुमशुदा महिला को दस्तयाव कर कथन लिये बाद कथनो के आधार पर आरोपी गण हल्के उर्फ दीपेश जाटव पुत्र बाबूलाल जाटव नि० छितरी तथा मामा उर्फ रितुल ठाकुर पुत्र नरेश सिंह जादौन नि० डबरा हाल निवासी ग्राम छितरी थाना सीहोर के विरूद्ध अपराध धारा 70(1), 64(2)m, 87, 351(3),127 (2) बी एन एस का पाया जाने अपराध क्र 61/26 धारा 70 (1), 64(2)m, 87, 351(3), 127 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अपराध अंकुश लगाने हेतु एवं अपराधियो के विरूध्द जीरो टोलेरेस अपनाने के निर्देश दिये गये है जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी उनि जूली तोमर एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 18.5.26 को आरोपी गण (1) हल्के उर्फ दीपेश जाटव पुत्र बाबूलाल जाटव उम्र 21 साल नि० छितरी (2) मामा उर्फ रितुल ठाकुर पुत्र नरेश सिंह जादौन नि० डबरा हाल निवासी ग्राम छितरी थाना सीहोर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा पेश किया गया है।
सराहनीय कार्यवाही :- उनि जूली तोमर, सउनि नारायण सिंह बंजारा, प्र.आर.821 बेताल सिह गुर्जर, आर. 332 देवेन्द्र परिहार, आर.36 धर्मेन्द्र शर्मा, 112 हुकम सिंह . आर. 906 सतेन्द्र रावत, आर. 809 अवदेश रावत, आर. 872 साहिल खाँन, आर. 1090 राजकुमार, आर. 49 अजय माँझी व आर. 1037 अजय शाक्य की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
Shivpuri