कोलारस के कूड़ा राई में नशे के आदि आरोपियों पर मंदिर से कुएं में मूर्ति फेंकने की आशंका - Kolaras



मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के तेंदुआ पुलिस थाना क्षेत्र अंतगर्त कूड़ा राई गांव में बने मंदिर से अज्ञात लोगों ने श्री हनुमान जी की मूर्ति को उठाकर कुएं में फेंक दी थी मूर्ति गायब होने की सूचना ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को दी गई थी।

सूचना लगते ही मौके पर तत्‍काल प्रभाव से कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा और तेंदुआ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शंका के आधार पर कुएं में देखा गया तथा कुुुएं करीब 30 से 35 फिट पानी होने से ग्रामीणों की मदद से पानी खाली कराया गया जिसमें मूर्ति पाई गई तथा पानी खाली होते ही मूर्ति को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

कोलारस के कूड़ा राई गांव में एक मंदिर से मूर्ति को कुएं में फेंकने की घटना सामने आई है उक्‍त घटना स्थानीय नशेड़ी युवकों पर इस कृत्य को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के मुख्य विवरण इस प्रकार हैं :- घटनास्थल :- शिवपुरी जिले के कोलारस अनुभाग के अंतर्गत आने वाला कूड़ा गांव। कृत्य :- मंदिर में स्थापित धार्मिक मूर्ति को उखाड़कर पास के एक कुएं में फेंक दिया गया। संदेह :- ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ नशे के आदी युवक अक्सर मंदिर के आसपास जमा रहते हैं और नशे की हालत में उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों का आक्रोश :- इस घटना से गांव में भारी रोष है ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इनका कहना है
फिलहाल उपद्रवी आरोपी का अभी पता नहीं चला है शंका होने पर मूर्ति कुएं में मिली है जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया तथा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है जल्‍द ही आरोपी गिरफृृृृतार किया जायेगी - नीतू सिंह धाकड थाना प्रभारी तेंदुआ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म