कलेक्टर वर्मा ने संगीता शर्मा को प्रदान किया अनुकम्पा नियुक्ति आदेश - Shivpuri



शिवपुरी - कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संगीता शर्मा को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश प्रदान किया मंगलवार को कलेक्ट्रेट में उन्हें यह आदेश प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संगीता शर्मा को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी किया गया आदेश के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार संगीता शर्मा, पत्नी स्व. आनंद कुमार दुबे (प्राथमिक शिक्षक, प्रा.वि. गरैला), निवासी वार्ड क्रमांक 09, कटरा मोहल्ला, ए.बी. रोड बदरवास को भृत्य के पद पर नियुक्त किया गया है उन्हें वेतनमान 4440-7440 ग्रेड पे 1300 एवं शासन द्वारा स्वीकृत अन्य भत्तों के साथ कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शिवपुरी में पदस्थ किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म